विद्यालय एक दृष्टि
विध्या भारती योजनांतर्गत चलने वाली इन्दुमती टिबड़ेवाल सरस्वती शिशु-विद्यालय मंदिर, चतरा
1. शुल्क जमा करने की तिथि 5,10,15,20,25 है।
2. प्रत्येक माह का शुल्क उसी माह में जमा करना अनिवार्य है।
3. भैया बहनों को दैनन्दनी एवं वन्दना की पुस्तक लाना अनिवार्य है।
4. भैया बहनों को अल्पाहार लाना अनिवार्य है।
5. समय पर विद्यालय आना अनिवार्य है।
6. अनुशासनहीनता करने पर दण्ड दिया जाएगा।
7. गृह कार्य पूरा करना आवश्यक है।
8. सह-शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेना अनिवार्य है।
9. विद्यालय वेश अनिवार्य है।
10. अभिभावक हस्ताक्षर अनिवार्य है।
11. अवकाश के आवेदन पर अभिभावक का हस्ताक्षर अनिवार्य है।
12. विद्यालय में 85 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है।
13. किसी शिकायत या सुझाव को उचित माध्यम से प्रधानाचार्या के पास रखना होता है।
14. विद्यालय द्वारा समय-समय पर दिए गये निर्देशों एवं नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
15. विद्यालय परिसर में अपने सहपाठियों को भैया-बहन शब्दों से सम्बोधित करें।
16. क्षेत्रीय भाषा का प्रयोग न करें।
17. अनावश्यक शोर-गुल करना दण्डनीय है।
18. अभिभावक सीधे छात्र से नहीं मिल सकते बिना अनुमति के।
